फल खाने के फायदे ,तरीका और समय :

खूबसूरती बढ़ाने से लेकर शुगर रोकने तक , फल खाने के ये है फायदे फ्रूट्स हमारी हेल्दी डाइट का एक अहम हिस्सा है इसमें कैलोरीन कम और एनर्जी भरपूर होती है। फल में कई तरह के विटामिंस ,मिनरल्स आदि पाए जाते है जो सेहतमंद रहने के लिए काफी आवश्यक है। 


फल-फ्रूट्स खाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अक्सर हम इनके चयन में गलती कर बैठते है। हमें इस बात को अच्छी तरह समझना और परखना सीखना होगा की कब ,क्या और किस तरह खाना चाहिए ताकि फलों का पूरा फायदा हमारे शरीर को मिले। 


हमारा जीवन तीन चीजों पर आधारित है। इनमें शरीर ,दिमाग और आत्मा सम्मिलित है। जीवन के इन तीनों आधार को सम्बल लेते है , अच्छा भोजन ,अच्छी नींद और सकारात्मक सोच। हमारा शरीर उस समय सबसे अच्छे तरीके से काम कर पाता है, जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो। ऐसे ही हमारा मन तब बहुत अच्छा परिणाम दे पाता है , जब वह पूरी तरह  तनाव मुक्त हो। लेकिन आज के समय में हमारी जो जीवन शैली है , उसमे हर दिन स्वस्थ शरीर और तनाव मुक्त दिमाग रख पाना लगभग असंभव है। 


फल खाने का सही तरीका 

फल को हमेशा तभी खाना चाहिए , जब वे ताजे  हों। उन्हें कई दिन रखकर खाने से हानि तो कुछ नहीं होती है लेकिन फल खाने का पूरा लाभ नहीं मिल पता है। क्योंकि रखे हुए फल जैसे-जैसे पुराने होते जाते है, वैसे-वैसे उनकी पोषण क्षमता काम होती जाती है। 

    

 फल को हमेशा धुलकर कर ही खाना चाहिए। कोशिश करे जिन फलों को आप छिलके सहित खा सकते है , उन्हें छिलके के साथ ही खाए। जैसे सेब , नाशपाती ,अमरुद ,चीकू ,आदि। इन फलो के छिलके फाइबर युक्त होते है और इनमें बड़ी मात्रा में पोषण होता है। 


फल खाने का सही समय 


फल को कभी भी खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद और लंच से पहले का वक्त होता है। इसके आलावा आप दोपहर के खाने और रात के भोजन के बीच वाले समय में भी फल खा सकते है। कुछ फल जिसके खाने का सही समय। 


अनार :अनार को सुबह खाना चाहिए। सुबह खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। रात के समय अनार का सेवन करने से कोई फायदा नहीं होता है। 


पपीता :पपीते को सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर को लंच से पहले खाना चाहिए। 


संतरा :संतरे को भूलकर भीखाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरा खाने से गैस की समस्या होने लगते है। दोपहर करीब 4 बजे के बाद संतरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। 


अंगूर : खट्टे-मीठे अंगूर शरीर में पानी के संतुलन को ठीक रखने का काम करते है। इसलिए इनको खाली पेट खाने से लाभ मिलता है। 


केला: खाली पेट या रात को सोने से पहले केला खाने से पेट में गैस, अपच की समस्या होने लगती है। इसलिए कभी भूलकर भी केला सुबह  रात को ना खाए। दोपहर के लंच के बाद केला खाने से शरीर को हमेशा फायदा पहुँचता है। केले में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 


मौसमी: मौसमी को खाने  शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसको धूप में जाने से पहले और बाहर से आने के बाद खाना चाहिए। यह पानी की कमी दूर करती है और डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है।  


 

Comments

Popular posts from this blog